वित्त मंत्रालय का दिल्ली पुलिस पर कड़ा ऐक्शन, ब्लैकमनी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर लगाई रोक

0
दिल्ली पुलिस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब दिल्ली में बरामद होने वाली ब्लैकमनी के बारे में पुलिस प्रेस को कुछ नहीं बता पाएगी। जी हां वित्त मंत्रालय द्वारा लेटर मिलने के बाद से प्रेस को ब्लैकमनी की जानकारी देने पर रोक लगा दी गई है। वित्त मंत्रालय का लेटर मिलने के बाद होम मिनिस्ट्री ने पुलिस कमिश्नर को यह आदेश दिया है कि, अगर कोई भी पुलिस अफसर ब्लैकमनी बरामदगी से जुड़ी खबर प्रेस को बताएंगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  2500 रुपये में बेच दिया बच्चा, खरीदी बकरियां

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह बैन दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दिल्ली पुलिस से यह परेशानी हो रही है कि बरामद कराई जा रही रकम का खुलासा प्रेस के सामने क्यों किया जा रहा है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रकम की बरामदगी को पूरी तरह सीक्रेट रखना चाहता है। इसलिए वित्त मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से दिल्ली पुलिस की शिकायत की और रकम की बरामदगी के बारे में प्रेस को बताने पर बैन लगा दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली यूनिवर्सिटी में लगे “ISIS” समर्थित पोस्टर!

वित्त मंत्रालय की ओर से गृह मंत्रालय को भेजे गए लेटर में यह तर्क दिया गया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस को रकम की डिटेल और फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाने की वजह से इन मामलों की जांच प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अपनी जांच में अब तक किसी भी रकम के सोर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार: बदमाशों ने प्रोफेसर की उंगुलियां काट दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse