5 नौकाओं में सवार 26 पाकिस्तानी दबोचे गए, पढ़िए क्या थी उनकी प्लानिंग

0
5 नौकाओं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अहमदाबाद:भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात में भारतीय जलसीमा में घुसे 26 पाकिस्तानियों और उनकी 5 नौकाओं को पकड़ा है। फिलहाल इन्हें पूछताछ के लिए जखाऊ लाया गया है। इन लोगों से पूछताछ के बाद पता चल सकेगा कि इन लोगों का मकसद क्या था।

इसे भी पढ़िए :  अपने ही 5 महीने के बेटे को वापस पाने के लिए महिला को करना पड़ रहा है संघर्ष, पढ़िए क्या है पूरा मामला

रक्षा सूत्रों का कहना है कि पहली नजर में पकड़े गए सभी लोग पाकिस्तानी मछुआरे लग रहे हैं। लेकिन इनकी इतनी बड़ी संख्या असामान्य मानी जा रही है। साथ ही वे लोग लकड़ी की नाव की जगह रबर बोट में सवार थे, इससे भी संदेह पैदा हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गए थे नौकरी मांगने, कर लिए गए किडनैप, 8 करोड़ की ठगी भी हुई

एक वरिष्ठ रक्षा सूत्र ने बताया, ‘इंटरसेप्टर बोट C-419 ने 5 अज्ञात नाव को देखा जिस पर 26 पाकिस्तानी सवार थे और ये लोग भारतीय सीमा के जखाऊ तट में करीब 26 मील तक अंदर आ गए थे। 5 नाव और उनपर सवार 26 पाकिस्तानियों को पकड़ लिया गया और उन्हें जखाऊ तट के कोस्ट गार्ड स्टेशन लाया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड, इंटेलिजेंस और दूसरी जांच एजेंसियां मिलकर इन लोगों से पूछताछ करेंगी।’
अगले पेज पर पढ़िए- कब कब पकड़े गए पाकिस्तानी

इसे भी पढ़िए :  रामविलास वेदांती ने आजम खान को बताया ‘आतंकियों का सरगना’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse