कांग्रेस के लिए काम करेंगे नीतीश कुमार !

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंजाब में होने वाले चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण दिया। अमरिंदर सिंह मंगलवार को सिखों के 10वें धर्मगुरु गुरुगोविंद साहिब की 350वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पटना पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब की नाभा जेल पर हमला, पुलिस की वर्दी में बंदूक की नोंक पर छुड़ा ले गए 5 कैदी

अमरिंदर सिंह ने पटना साहिब पहुंच कर गुरुद्वारे में गुरु गोविन्द सिंह प्रकाश पर्व में हिस्सा लिया। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह चरणों में मत्था टेका। साथ ही देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। प्रबंधक कमेटी ने अमरिंदर सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अमरिंदर सिंह ने बाल लीला गुरुद्वारा के भी दर्शन किए। इतना ही नहीं अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर की गई तैयारियों को देखरकर भी उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ की।

इसे भी पढ़िए :  'नीतीश कुमार पर हो गया है लालू यादव की संगत का असर'

बिहार के पटना साहिब में सिक्खों के 10वें धर्मगुरु गुरू गोविन्द सिंह 350वीं जयंती के उपलक्ष में बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहीं राज्य सरकार ने प्रकाशोत्सव को लेकर पहले ही खासा इंतजाम किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  22 जुलाई से शीला की भागदौड़ शुरू, कांग्रेस ने तय की चुनाव प्रचार की तारीख
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse