दिल्ली: 9 जनवरी से लगातार 32 दिनों तक लागू रहेगी धारा 144

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) और बजट सत्र के दौरान आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने 9 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक दिल्ली में 32 दिनों के लिए धारा 144 लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मेट्रो यात्री कृपा ध्यान दें: बिक गए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन और बदल गए इनके नाम

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ फरवरी माह में होने वाले बजट सत्र के दौरान आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिली है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें- एक लड़की ने सड़क जाम कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ताओं को सिखाया सबक

गृह मंत्रालय से मिली गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अपराधी, आतंकी और असामाजिक तत्व आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे तत्व पैरा ग्लाइडर, पैरामोटर, हैंड ग्रेनेड, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, स्मॉल साइज पावर्ड एयरक्राफ्ट से हमला कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली में 32 दिनों तक धारा-144 लागू रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  मणिपुर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

आगे पढ़ें, क्या होता है धारा 144?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse