‘आप’ सरकार को पंजाब जीतने से कोई नहीं रोक सकता : गुल पनाग

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आम आदमी पार्टी के टिकट पर पंजाब से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा की पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार आप की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुल चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन वह समय आने पर पार्टी के लिए प्रचार जरूर करेंगी। गुल पनाग ने कहा, मैं पंजाब की रूह को अच्छी तरह समझती हूं, विशेष रूप से ग्रामीण पंजाब को। वहां आप की लहर है, और मुझे विश्वास है कि आप को पंजाब जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

इसे भी पढ़िए :  ये खबर पढ़ने के बाद आप पैराग्लाइडिंग करना छोड़ देंगे

पंजाब में पार्टी के लिए प्रचार करने के सवाल पर गुलपनाग ने कहा, मैं चुनाव तो नहीं लड़ रही हूं लेकिन यकीनन समय आने पर प्रचार करूंगी। हालांकि, अभी मैं निजी कारणों से व्यस्त हूं। बतौर गुल वह राजनीति को करियर के रूप में नहीं देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खराब लगता है, जब लोग राजनीति को करियर से जोड़ते हैं, क्योंकि राजनीति को करियर से जोड़ देने पर उसमें स्वार्थ जुड़ जाते हैं।’ वह नई दिल्ली में डियाजियो के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई।

इसे भी पढ़िए :  सांपला ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज, कहा ये सब अफवाह है

युवाओं द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने और उससे होने वाली दुर्घटनाओं के मामले बढ़ने पर उन्होंने कहा, ‘लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। हम हमेशा अपने हकों को लेकर हल्ला मचाते हैं, लेकिन कर्तव्यों को लेकर संजीदा नहीं हैं। इसके लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता लाने की जरूरत है। बचपन से ही कर्तव्यों के बारे में बच्चों को बताया जाना चाहिए।’ हालांकि, वह कानून में खामियों के सवाल के जवाब में कहती हैं, ‘हमारे कानून में कोई खामी नहीं हैं, बल्कि यह हमारी शिक्षा प्रणाली की कमजोरी है। देश में पर्याप्त एवं सक्षम कानून तो हैं लेकिन इनका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं किया गया है। लोगों में डर खत्म हो गया है। कानून का डर लोगों में बिठाना बहुत जरूरी है।’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में लौटने की तैयारी में शंकर सिंह वाघेला, पढ़िए राहुल गांधी के साथ क्या किया सलूक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse