कश्मीर : पहलगाम में पूरी रात चला एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर

0

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आंतकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के हैं। इनके पास से राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस हुआ हाईटेक, भोपाल में वेबसाइट सेवा गाथा का हुआ लोकार्पण

खबरों के मुताबिक, अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के अवूरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद से इस इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षाबल के तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने उनपर गोलियां चलाईं। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़िए :  कैराना का सच: NHRC ने मुस्लिम युवकों को समझने में की गलती

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी जानकारी में बताया कि यह खुफिया सूचना मिलने पर कि जिले के पहलगाम क्षेत्र में अवूरा गांव में कई आतंकी मौजूद हैं, सुरक्षा बलों ने उस इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए: अनंतनाग में कांग्रेसी नेताओं ने लगाए ‘भारतीय लोकतंत्र मुर्दाबाद’ के नारे