यादव सिंह पर कसा शिकंजा, ED ने जब्त की 20 करोड़ की संपत्ति

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूपी के नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई टेंडर घोटाले में कोर्ट में दाखिल आरोपपत्र के आधार पर हुई है।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा का ये लड़का बोल्ट से भी तेज दौड़ता है, तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड !

नोएडा के चर्चित करोड़पति यादव सिंह पर शिकंजा कसते हुए ईडी ने सोमवार(16 जनवरी) को 19.92 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। ईडी के मुताबिक, कुल जब्त की गई संपत्तियों में यादव की तीन निर्माण कंपनियां और उनकी पत्नी के मालिकाना हक वाली एक फर्म शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाने के पीछे मोदी का हिडेन एजेंडा: लालू

यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप हैं। उस पर भ्रष्टाचार के जरिए बीस हजार करोड़ का काला साम्राज्य खड़ा करने का आरोप है। साथ ही आरोपो के मुताबिक, उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहते हुए कई सौ करोड़ रुपये घूस लेकर ठेकेदारों को टेंडर बांटे।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश की पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक, संकट में और भी कई योजनायें