यूपी चुनाव: प्रचार में दिखाए जा रहे हैं विवादित वीडियो, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
संगीत सोम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो क्लिप को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल ने फिर साधा निशाना, कहा- बाहरी कुछ कह रहा तो अपनी बुद्धि भी लगानी चाहिए

कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी। क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे। क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। इसे प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ का विरोध कर रहा है भगवा ब्रिगेड,तोड़ फोड़ की, पोस्टर जलाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse