कैलाश विजयवर्गीय बोलें- नवजोत सिंह सिद्धू जैसों के आने-जाने से BJP को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

0
कैलाश विजयवर्गीय

बीजेपी का दामन छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा। कैलाश ने कहा है कि क्रिकेट से राजनीति में आए सिुद्धू के इस पालाबदल से भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  दहेज में नहीं मिली कार तो शादी की रात दूल्हा हुआ फरार, आगे क्या हुआ यहां पढ़े

उन्‍होंने कहा कि, ‘एक समय ऐसा भी आया था कि जब तत्कालीन भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे बलराज मधोक पार्टी में नहीं रहे थे, तब भी पार्टी पर कोई असर नहीं हुआ था। उनके मुकाबले तो नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी कद काफी छोटा है।’

इसे भी पढ़िए :  कभी मछली पकड़ती थी ये लड़की, अब हैं इंटरनेशनल शूटर

विजयवर्गीय ने आगे कहा, ‘सिद्धू गुजरे जमाने के क्रिकेटर रहे हैं। उन्हें राजनीति में पहचान तो बीजेपी में आने के बाद ही मिली। बीजेपी के कारण ही वह सियासी नेता बने। इसलिए सिद्धू जैसे लोगों के आने-जाने से बीजेपी को पंजाब विधानसभा चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’

इसे भी पढ़िए :  कुमार विश्वास पर संजय सिंह ने साधा निशाना कहा- 'जीत के हजार बाप, हार अनाथ होती है'