लालू यादव बोले- ‘आरक्षण खत्म करना चाहती है BJP’

0
लालू
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मंगलवार(24 जनवरी) को कहा कि बहुत ही मुसीबतों का सामना करने के बाद मंडल कमीशन का आरक्षण मिला और सांप्रदायिक ताकतें अब आरक्षण का अधि‍कार छीन लेना चाहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  पटना नाव हादसा: गलती आखिर किसकी? रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

लालू ने कहा कि एम. एस. गोलवलकर के सिद्धांतों पर चलने वाली बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लोग गोलवलकर के सिद्धांतों पर चलते हैं, गोलवलकर आरक्षण विरोधी थे, ये लोग भी आरक्षण विरोधी हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरजेडी-जेडीयू विवाद जारी, नीतीश कुमार ने आज बुलाई JDU विधायकों की बैठक

आरजेडी प्रमुख ने कहा कि आरएसएस प्रवक्ता एमएम वैद्य ने उनके और दिल्ली के मुख्यमंत्री के दबाव में सफाई दी कि उन्होंने आरक्षण की बात नहीं कही थी और धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात कही थी। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत तो संविधान ही नहीं देता है।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने नीतीश को बताया 302 का मुजरिम

आगे पढ़ें, बिहार के बाद अब UP में चटाएंगे धूल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse