जो हमेशा से यही कहते आ रहे हैं कि पंजाब में तो बस आम आदमी पार्टी का ही राज हैं। पंजाब में जीतेगी तो बस AAP पार्टी। उसके खिलाफ एक ऐसा लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP की ‘खराब हालत’ का जिक्र करते हुए केजरीवाल की सभाओं को कम करने की बात लिखी गई है। जिसके चलते सोशल मीडिया से लेकर AAP पार्टी तक हर जगह हलचल मची हुई हैं। इस लेटर में AAP के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के जाली दस्तखत भी हैं। जिसके चलते AAP ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को कर दी है।
AAP ने फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप कांग्रेस के पोल स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर पर लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए पंजाब डीजीपी से आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की मांग की है। AAP के ह्यूमन राइट सेल के संयोजक नवकिरण सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए यह फर्जी लेटर पार्टी की जानकारी में आया।
मेरे नाम का फ़र्ज़ी Letter बनाने वालों के ख़िलाफ़ EC को शिकायत किया। pic.twitter.com/64oaxpoMKh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 24, 2017