शिवपाल यादव का फिर छलका दर्द, कहा- गलत काम का विरोध पड़ा महंगा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में सीएम अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच जारी घमासान पर भले ही विराम लग गया हो, लेकिन शिवपाल के अंदर का दर्द बार-बार झलक जा रहा है। इन सब के बीच यूपी के सैफई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल का दर्द एक बार फिर सामने आ गया।

इसे भी पढ़िए :  तेजस्वी यादव बने बिहार के 'मोस्ट डिमांडिंग बैचलर', 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रस्ताव

सपा नेता ने कहा कि पार्टी में गलत काम करने वालों का विरोध करना महंगा पड़ गया। अब चुनाव है और आप सभी लोग समझ रहे हैं कि किन हालात में चुनाव लड़ना है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह दल में आंतरिक भितरघात के शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में हमने बहुत काम किया है।

इसे भी पढ़िए :  गुस्से में थाने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, फर्जी मामले को लेकर दी अधिकारियों को चेतावनी

पार्टी में अलग-थलग पड़े वरिष्ठ नेता ने भावुक होकर कहा कि हमारे पास और भी दूसरे रास्ते थे, लेकिन उन पर नहीं जाना चाहते। सपा को मुलायम सिंह यादव ने बनाई और मैं नेता जी को नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे कभी भी पद की लालसा कभी नहीं रही।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के पुरूषों ने कम की शराब तो महिलाएं होने लगीं ज्यादा टल्ली – पढ़िए ये रिपोर्ट