दिन में सोनू…रात में सोनिया…इनकी गंदी हरकतें जानकर सन्न रह जाएंगे आप, पढ़ें और हो जाएं सावधान

0
सोनू
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिन में सोनू..और रात में सोनिया.. हर ही शख्स पर दो-दो किरदार.. आखिर क्यों ? मामला यूपी की ताज नगरी आगरा का है। जहां पुलिस ने एक सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो फर्जी किन्नर बनकर लोगों से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। ये गैंग हाई-वे पर सक्रिया होता था।

इसे भी पढ़िए :  315 बोर के तमंचे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

दरअसल ये गैंग रात में मह‍िलाओं के भेष में वाहन चालकों को इशारा देकर रोकते थे। इसके बाद अश्लील इशारे कर गलत हरकत करने को उकसाते थे। फि‍र जैसे ही इनके जाल में कोई फंस जाता था, ये उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुल‍िस ने गैंग के सरगना सह‍ित 4 लोगों पर शिकंजा कसा है।

इस फर्जी क‍िन्नर गैंग का सरगना सोनू उर्फ सोनिया निवासी गांव सरूपा थाना सादाबाद है। इसके अलावा सतेंद्र उर्फ रुपाली निवासी गांव मढ़ाका थाना सहपऊ हाथरस, शमसुद्दीन उर्फ डॉली निवासी लक्ष्मीनगर थाना यमुनापार और छोटू उर्फ प्रिया निवासी ढहपुर रोड थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने 4 फरवरी की रात भरतपुर (राजस्थान) के बहनेरा सेवर निवासी अर्जुन सिंह के ट्रक चालक को कालिंदी विहार में एक ढाबे पर जाल में फांस लिया था और उससे 4.87 लाख रुपए लूट लिए थे। वह माल उतारने के बाद पार्टी से रुपए लेकर लौट रहा था।

इसे भी पढ़िए :  एक तरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने ली युवती की जान

अगले स्लाइड में पढ़ें – आखिर कैसे इस गिरोह ने ये मास्टरप्लान तैयार किया, कहां से इन्हें ये आइडिया मिला?

इसे भी पढ़िए :  गुस्से में बेकाबू वर्दीधारी ने पहले 3 सिपाहियों को भूना फिर की खुदकुशी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse