शिवसेना-BJP मेयर पद पर अड़ीं, रात 2 बजे तक चली BJP की बैठक रही बेनतीजा, कांग्रेस पर टिकी निगाहें

0
बैठक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास वर्षा पर हुई बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम चुनावों के बाद की स्थिति की समीक्षा की गयी और बीएमसी के विकल्पों पर विचार किया गया। लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया कि बीएमसी में फंसे पेंच को दूर करने का कोई फॉर्मूला बना या नहीं, BMC के मौजूदा मेयर का कार्यकाल आठ मार्च को खत्म हो रहा है यानि 9 मार्च को मेयर का चुनाव होना है, शिवसेना और बीजेपी जोड़-तोड़ में लगी तो हैं, लेकिन उसका कुछ खास असर होता नहीं दिखा रहा।

इसे भी पढ़िए :  राज ठाकरे ने उद्धव को भेजा गठबंधन का प्रस्ताव, शिवसेना-एमएनएस साथ मिलकर लड़ेंगे बीएमसी चुनाव?

बैठक से पहले मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा बीएमसी के प्रशासन में पारदर्शिता के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बीएमसी में कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठजोड़ की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में दिखे हथियारों से लैस आतंकी, टेरर अलर्ट जारी

मुंबई में आए खंडित जनादेश की वजह से बीजेपी और शिवसेना के बीच समीकरण बदलने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही अपने दम पर बीएमसी पर शासन करने की स्थिति में नहीं हैं।  हालांकि अब तक साफ नहीं है कि केंद्र और राज्य सरकार में साझेदार बीजेपी और शिवसेना बीएमसी पर शासन के लिए हाथ मिलाएंगे या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरू होगा बीजेपी का लड्डू अभियान, नोटबंदी पर जनता के समर्थन से खुश हुई सरकार

अगले स्लाइड में पढ़ें – क्या कहते हैं समीकरण और कैसे दूर होगा BMC का संकट ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse