कश्मीर के हालात पर केंद्र ने भेजी रिपोर्ट, कहा- शांति के लिए मीडिया, मदरसा, मस्जिद पर कंट्रोल जरूरी

0
कश्मीर
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कश्मीर में बढ़ते अलगाववाद पर काबू पाने के लिए कुछ उपाय दिये गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट भेजी है जिसके अनुसार सरकार को कश्मीर में भारत विरोधी भावनाओं पर काबू पाने के लिए मस्जिदों, मदरसों और राज्य की मीडिया पर नियंत्रण रखना होगा।

इसे भी पढ़िए :  इस बार दिवाली पर दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड

 

यहां पढ़ें रिपोर्ट की खास बातें-

-रिपोर्ट में पाकिस्तान का सीधा जिक्र नहीं है लेकिन राज्य के सियासी माहौल को बदलने पर जोर दिया गया है।

-गृह मंत्रालय ने 2014 में चुनाव जीतने वाले नेताओं और पार्टियों को समर्थन और बढ़ावा देने की सिफारिश की है।
-रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करवाने में चुने गए नुमाइंदों की मदद ली जानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात निकाय चुनाव में लहराया बीजेपी का परचम, सुरत-वापी में जोरदार जीत

-कट्टर वहाबी इस्लाम और अलगाववादियों के प्रोपेगेंडा को रोकने के लिए शिया, बक्करवाल और पहाड़ी मुस्लिमों के लिए खास विकास योजनाएं चलाई जाएं।

-मस्जिदों के मौलवियों का सहयोग भारत-विरोधी अभियान पर काबू पाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात भूमि विधेयक 2016: राष्ट्रपति ने किया मंजूर, कांग्रेस ने बताया किसान विरोधी

-पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई हो। पहली बार ये गलती करने वाले किशोरों के लिए खास जुवेनाइल होम बनाए जाएं।

-हुर्रियत के नरमपंथी धड़े से बातचीत शुरू की जाए। बाकी हुर्रियत नेताओं के खिलाफ आयकर और दूसरे विभाग कार्रवाई करें।

 

अगली स्लाइड में पढ़ें रिपोर्ट में और क्या है खास

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse