आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की नक्सली साजिश नाकाम, बरामद किया भारी विस्फोटक

0
आईटीबीपी

छत्तीसगढ़ के बालोद में आईटीबीपी और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 16 किलो जिलेटिन, 5 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बम बनाने का काफी सामान जब्त किया है।

इसे भी पढ़िए :  खाकी की कारगुजारी: मरता रहा शख्स,वर्दीधारी बनाते रहे वीडियो

 

आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने कट्टापार कोपेनकड़का के जंगलों और पहाड़ों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड के चमोली में चीनी सेना की घुसपैठ, ITBP ने MHA को सौंपी रिपोर्ट

 

दरअसल 16 फरवरी को पकड़े गए कुख्यात नक्सलियों कमांडर उमेश गावड़े और अनिला मरकाम की निशानदेही के बाद टीम ने कई इलाकों में छापेमारी की। इसी दौरान उन्हें 16 किलो जिलेटिन, 5 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बम बनाने का काफी सामान बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत फिर हुई शर्मसार! दिल्ली के योग आश्रम में 6 साल के अनाथ बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म