AAP की मांग ABVP मेंबर्स को तुरंत किया जाए गिरफ्तार

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

रामजस विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब हर जगह सिर्फ इसी की चर्चा है। कोई इसकी आलोचना कर रहा हैै तो कोई इसके पक्ष में बोल रहा है। इसके चलते आम आदमी पार्टी ने कहा कि DU में छात्राओं, प्रोफेसर और पत्रकारों के साथ मारपीट, बदसलूकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गुंडागर्दी करने वाले ABVP मेंबर्स की तुरंत गिरफ्तारी किया जाए। यह कोई देशभक्ति नहीं बल्कि गुड़ागर्दी है। इस मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की सदस्य आतिशी मार्लेना, विधायक अलका लांबा और सरिता सिंह मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के कार्यालय पहुंचीं। इन्होंने दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी से मिलकर लेटर सौंपा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को सूंघा सांप! PoK में उठी आजादी की आवाज़, ISI और पाक आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने पुलिस कमिश्नर को लिखे अपने पत्र के जरिए यह बात रखी है कि BJP की स्टूडेंट विंग ABVP इस वक्त देशभर की यूनिवर्सिटीज में गुंडागर्दी को अंजाम दे रही है, जिसके तहत वह छात्रों, छात्राओं, प्रफेसर और यहां तक कि पत्रकारों के साथ भी मारपीट कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर उसके बाद जो हुआ उसे जानकर हो जाएंगे हैरान

इसका ताजा उदाहरण रामजस कॉलेज में देखने को मिला जहां ABVP के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर पत्थर तक फेंके। वहीं स्टूडेंट गुरमेहर कौर जो कि देश के एक शहीद जवान की बेटी भी हैं, ABVP की गुंडागर्दी का विरोध करती हैं तो सोशल मीडिया पर उन्हें बलात्कार और जान से मारने तक की धमकियां मिलती हैं।

इसे भी पढ़िए :  हवाला कारोबार में फंसे 'आप' के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आयकर विभाग कर सकता है कड़ी कार्रवाई

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse