बिना इजाजत गुब्बारा या रंग डाला पड़ेगा महंगा, दिल्ली पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई

0
होली
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

होली पर किसी को जबरन रंग लगाने और लोगों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकने वालों की अब खैर नहीं। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर बिना इजाजत किसी पर रंग लगाया और पानी भरा गुब्बारा फेंका, खासकर महिलाओं पर तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर देवेंद्र पाठक ने कहा कि होली पर ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछलों कई सालों से देखा जा रहा है कि रंगों के इस त्योहार पर कई जगह पर गुब्बारा फेंकने और जबरन रंग लगाने पर झगड़ा हो जाता है।

इसे भी पढ़िए :  योगी राज ने इंसाफ नहीं मिलने पर गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए कई टीमों का गठन किया है और उनकी अलग-अलग इलाकों में तैनाती की गई है। खासकर उन जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है जहां पर कई धर्मों के लोग साथ में रहते हैं और जहां से पहले भी होली पर लड़ाई की घटनाएं सामने आई हैं। पाठक ने कहा कि हमारा ध्यान इस पर होगा कि महिलाओं और अन्य धर्म के लोगों पर कोई जबरदस्ती रंग या पानी के गुब्बारे न फेंके। हाल ही में सभी पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें कहा गया है कि होली की आड़ में लोग स्कूल और कॉलेज की लड़कियों के साथ छेड़खानी कर सकते हैं इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  CM केजरीवाल के साथ धक्कामुक्की सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है: AAP
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse