कश्मीर घाटी में तूफान की आशंका, लोगों को बचाने में जी जान से जुटी सेना

0
तूफान
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस बीच पुलिस ने तूफान की आशंका के चलते घाटी के सभी जिलों में 24 घंटे आपातकाल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। खराब मौसम के मद्देनजर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

इसे भी पढ़िए :  NCR की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग लगने से 1 की मौत

पिछले तीन दिनों से यहां बिना मौसम के बर्फबारी और लगातार बारिश जारी है। इस कारण प्रशासन ने गुरुवार को घाटी के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर से हिंदुओं को निकाले जाने पर गुस्से में मोदी, बोले- हम चुप हैं इसका मतलब ये नहीं कि…

इस भारी बारिश के कारण घाटी की ज्यादातर झीलों, नदी और नालों में जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रक विभाग ने झीलों और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए गुरुवार को अपने सभी सहकर्मियों को चौबीसों घंटे अपने स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए :  J&K: कश्मीर घाटी में सामान्य हो रहे हालात
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse