AIADMK ने शशिकला और भतीजे दिनाकरन को पार्टी से निकाला, पार्टी चलाने के लिए बनाई गई कमेटी

0
AIADMK
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तमिलनाडु में एक ताजा घटनाक्रम में शशिकला और उनके भतीजे दिनाकरन को सत्ताधारी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से अलग करने का फैसला किया गया है। मंगलवार देर रात राज्य के वित्त मंत्री डी जयकुमार ने कहा AIADMK के सभी विधायक चाहते हैं कि दल पर किसी परिवार या व्यक्ति का वर्चस्व नहीं होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि एक समिति का गठन किया जा रहा है कि जो यह फैसला करेगी कि AIADMK का अगला महासचिव के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी कौन होगा। जयकुमार के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की जेल में बंद शशिकला को महासचिव के पद से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही जयकुमार ने कहा कि शशिकला के भतीजे TTV दिनाकरन और उनके परिवार को भी पार्टी के उपमहासचिव पद से हटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  प्रोफ़ेशनल कार रेसर की कार एक्सिडेंट में मौत, पूरी खबर आपको हैरान कर देगी

 

मंगलवार की शाम दोनों धड़ों ने एक बैठक में एकमत होकर पार्टी महासचिव वी शशिकला और उनके भतीजे दिनाकरन को पार्टी से बाहर निकालने का फैसला किया। इस बैठक में पार्टी के 122 विधायक शामिल थे। बैठक में यह फैसला किया गया कि पार्टी का कामकाज देखने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी ही पार्टी के सभी बड़े फैसले लेगी।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता के निधन के बाद खात्मे की कगार पर AIADMK... ना रही पार्टी, ना बचा चुनाव चिह्न

 

इससे पहले अन्नाद्रमुक के विरोधी धड़े के नेता ओ. पनीरसेल्वम के पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि उनका ‘‘मूल सिद्धांत’’ है कि पार्टी या सरकार किसी एक परिवार के हाथों में नहीं रहेगी। इस साल फरवरी में विरोध करने के बाद शशिकला द्वारा पार्टी से बाहर निकाले गए पनीरसेल्वम दिवंगत जे. जयललिता की मौत की जांच कराने की मांग पर भी अटल थे।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान पूछने पर IAS का तबादला

 अगली स्लाइड में पड़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse