…तो लालू की इस बात पर बीजेपी का विरोध करने को मान गईं मायावती!

0
बीजेपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दलें एकजुट हो रही हैं। और इस काम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरी तन्मयता से जुटे हैं। पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती के बीजेपी विरोधी खेमे में जुड़ने पर विचार की बात के पीछे लालू की कोशिशों को ही वजह माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा अटैक: घायल जवान के घर बैंड-बाजे के साथ पहुंचीं BJP विधायक, मां ने दिखाया बाहर का रास्ता

मायावती इससे पहले तक ऐसे किसी गठबंधन में शामिल होने की बात को खारिज करती रही थी, जिसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल हो। हालांकि मायावती ने पिछले महीने अंबेडकर जयंती के मौके पर पार्टी कार्यक्रम में यह ऐलान किया कि उन्हें बीजेपी विरोधी दलों से हाथ मिलाने से परहेज नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  छुट्टी नहीं मिली तो कांस्टेबल ने कर ली खुदकुशी, उम्र थी महज 23 साल

लालू के करीबी माने जाने वाले एक नेता बताते हैं कि मायावती की इस ऐलान से दो दिन पहले ही आरजेडी प्रमुख ने उन्हें फोन कर महागठबंधन में शामिल होने पर लंबी बातचीत की थी। उनके मुताबिक, मायावती लालू की इस बात पर सहमत थीं कि बीजेपी को रोकने और अपना वोटर बेस संभालने के लिए उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर महागठबंधन करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  BSP नेता की गोली मारकर हत्या, चुनाव से पहले SP छोड़ BSP में हुए थे शामिल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse