चीन को काबू करने के लिए RSS लाया मंत्र, हर भारतीय से पांच बार जाप करने की अपील

0
चीन
फाइल फोटो

सीमा पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पड़ोसी देश से निपटने के लिए एक नया आइडिया लेकर आया है। संघ चाहता है कि चीन जैसे ‘असुर’ से निपटने के लिए मंत्र का सहारा लिया जाए। संघ भारतीयों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर आर्थिक रूप से ड्रैगन को नुकसान पहुंचाना तो चाहता ही है, साथ ही उसकी ये भी मंशा है कि सभी भारतीय घरों में पूजा अर्चना करते वक्त पांच बार एक खास मंत्र का जाप करें ताकि चीन जैसी असुरी शक्ति से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़िए :  डेंगू से निपटने में विफलता के लिए NGT ने सरकार को लगाई फटकार

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि कैलाश, हिमालय और तिब्बत चीन की असुरी शक्ति से मुक्त हो इस मंत्र का जाप हर भारतीय को फिर चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान पूजा-अर्चना या नमाज से पहले करना चाहिए। इससे चीन के हितों को नुकसान पहुंचेगा और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के इस नेता ने लगाई भारतीय रेलवे को 12 लाख की चपत... कैसे ? यहां पढ़ें

गौरतलब है कि आरएसएस और उसके सहयोगी संगठन लगातार चीन के उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं। दीपावली के समय चीनी पटाखों और लाइटों का इस्तेमाल न करने की उसकी मुहिम का काफी असर देखा गया था। अब जबकि चीन के साथ रिश्ते कड़वे होते जा रहे हैं तो स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़िए :  काउंसलर की सुपारी देने वाले को थाइलैंड से भारत लाया गया, बीजेपी नेता का बेटा है आरोपी

Source: Aaj Tak