जल्द शुरू होगा इंडिया पोस्ट का पेमेंट बैंक, RBI दिया लाइसेंस

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भारती एयरटेल और पेटीएम के बाद अब भारतीय डाक(इंडिया पोस्ट) को भी भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने पेमेंट(भुगतान) बैंक शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है। इंडिया पोस्ट के एक अधिकारी ने शनिवार(28 जनवरी) को बताया कि भारतीय डाक की पेमेंट बैंक सेवा पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक ही शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत को चीन के बराबर आने में सालों लगेंगे: आरबीआई गवर्नर

उन्होंने बताया कि भारती एयरटेल और पेटीएम के बाद भारतीय डाक भुगतान बैंक वह तीसरा कारोबारी संगठन है, जिसे पेमेंट बैंक कारोबार शुरू करने का लाइसेंस दिया गया है। रिजर्व बैंक ने भुगतान बैंकों को एक व्यक्ति या कारोबारी इकाई से ज्यादा से ज्यादा एक लाख रूपए तक की जमा राशि स्वीकार करने की छूट दी है।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारत के आर्थिक मसीहा नहीं थे नरसिम्हा राव’

बैंक सेवाओं के विस्तार के इस मॉडल में मोबाइल फोन सेवा कंपनियों और सुपर-मार्केट श्रृंखला कंपनियों को व्यक्तियों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की कारोबार की लेन-देन की जरूरतों को सुगम बनाने के लिए इस तरह के बैंक चालू करने की अनुमति देने का प्रावधान है।

इसे भी पढ़िए :  1984 के सिख दंगों की जांच में जुटी एसआईटी, 186 मामलों की करेगी जांच

आगे पढ़ें, क्या है पेमेंट बैंक?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse