ग्राहकों को अब ये सरप्राइज देने वाला है JIO

0
रिलायंस जियो

नई दिल्ली : रिलांयस JIO को समर सरप्राइज ऑफर ट्राई के आदेश के बाद भले ही बंद हो गया हो लेकिन कंपनी अब आपको नया सरप्राइज दे सकती है। मोबाइल इंटरनेट के बाद JIO अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस उपलब्ध कराने वाला है, जिसकी घोषणा जल्द ही हो सकती है। रिलायंस JIO की वेबसाइट के रिचार्ज सेक्शन में पहली बार ब्रॉडबैंड और DTH सर्विस का जिक्र है।

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल का मॉनसून सरप्राइज ऑफर, मुफ्त में मिलेगा 30 जीबी डेटा

JIO की अधिकारिक वेबसाइट जियो.कॉम के रिचार्ज सेक्शन में होम ब्रॉडबैंड और JIO लिंक का ऑप्शन है। हालांकि अभी इन सर्विसेज की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है जिस कारण आप अभी रिचार्ज नहीं करा सकते। JIO ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए जियो फाइबर को देश के कई शहरो में टेस्ट कर रहा है। मुंबई की बात करें तो गेट बंद कॉलोनी में जियो 1 जीबीपीएस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए टेस्टिंग कर चुका है।

इसे भी पढ़िए :  आयकर विभाग ने दो लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर किया आगाह

जियो ब्रॉडबैंड के अलावा DTH मार्केट में भी ऐंट्री करने वाला है। कुछ दिन पहले ही रिलांयस जियो DTH सेट-टॉप बॉक्स की फोटो ऑनलाइन लीक हुई थीं। जानकारी के मुताबिक रिलायंस के जियो सेट-टॉप बॉक्स में 360 से ज्यादा चैनल्स ऑफर होंगे। एचडी चैनल भी जियो उपलब्ध कराएगा। रिलायंस पूरे भारत में फाइबर नेटवर्क बिछा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़कर, इस टॉफी के नमकीन स्वाद ने मचाई धूम, 2 साल में कमाए 300 करोड़

जियो का प्लान कस्टमर्स को केवल हाइ स्पीड इंटरनेट और टीवी चैनल्स उपलब्ध कराना नहीं है बल्कि कंपनी कनेक्टेड कार के लिए भी प्लान कर रही है। जियो एक टेक्नॉलजी कंपनी है और यह साफ है कि उसका उद्देश्य कुछ सर्विसेज उपलब्ध कराने भर का नहीं है।