मैं रोज अपना सिर फोड़ता हूं, लेकिन हम नोटबंदी से उत्पन्न समस्या के हल ढूंढने में असफल हैं- नायडू

0
नोटबंदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली, नोटबंदी पर शुरूआती समर्थन के बाद अब बीजेपी के सहयोगी पार्टियों ने भी इसके विरोध में बोलना शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में नोटबंदी का समर्थन करने वाले बीजेपी के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) अब खुल के इसके विरोध में उतर आई है। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अब कहा है कि 40 से अधिक दिन बीत जाने के बावजूद नोटबंदी से उत्पन्न समस्या का समाधान अब भी नहीं दिख रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर विराट कोहली की बात सुनकर रह जाएंगे हैरान, बताया- पुराने नोटों का क्या करेंगे

चंद्रबाबू ने विजयवाड़ा में अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और अन्य नेताओं के एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने नोटबंदी की कामना नहीं की थी, लेकिन यह हुआ। नोटबंदी के 40 दिनों से अधिक बीत जाने के बाद भी ढेर सारी परेशानियां हैं, लेकिन अभी भी हल नहीं दिख रहा है.। चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर गौर करने के लिए बनी 13-सदस्यीय केंद्रीय समिति के प्रमुख भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन की नई चाल, कश्मीरी पंडितों को वापस लौटने के लिए कहा

आंध्र के सीएम ने कहा कि लोगों को अपनी बुनियादी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए नई करेंसी नहीं मिल रही है और बैंक तथा एटीएम में रोज कैश की किल्लत देखी जा रही है। उन्होंने कहा नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने के बारे में मैं रोजाना दो घंटे समय देता हूं। मैं रोज अपना सिर फोड़ता हूं, लेकिन हम इस समस्या का समाधान ढूंढने में असफल हैं।

इसे भी पढ़िए :  NEET परिक्षा में उड़ीं कानून की धज्जियां, मंगलसूत्र और बालियों के साथ उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse