पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धू का ‘स्वागत’ है: कांग्रेस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार(21 अक्टूबर) को भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ दोस्ती का हाथ बढाते हुए कहा कि उनका पार्टी में शामिल होने के लिए ‘‘स्वागत’’ है। उसने जोर देकर कहा कि उसके पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह भी इस रूख से सहमत हैं।

सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच, सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों के बीच पंजाब की राजनीतिक स्थिति के अलावा इस मुद्दे पर भी बात हुई।

इसे भी पढ़िए :  'एएमयू को नहीं मिल सकता अल्पसंख्यक दर्जा'

सूत्रों ने कहा कि माना जाता है कि सिंह ने पंजाब में पार्टी की संभावनाओं और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की। पंजाब में सत्ता में लौटने के प्रयास में जुटी कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में है और सिद्धू को एक असरदार प्रचारक के रूप में देख रही है जो ऐसे समय लोगों तक पहुंचने में मदद करे जब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के हालात को सुधारने में केंद्र ने नियंत्रण और संतुलन को नहीं अपनाया: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने इस मुद्दे पर कई वालों के जवाब में कहा कि ‘‘सिद्धू का पार्टी में स्वागत है। यह उनकी तरफ से बुद्धिमानी वाला फैसला होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  बाज नहीं आ रहा पाक, 100 आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तानी सेना

उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू कांग्रेस नेतृत्व और मूल्यों को स्वीकारते हैं तो उनकी तरफ से यह बुद्धिमानी वाला फैसला होगा और हम उनकी बुद्धिमत्ता का स्वागत करते हैं। पूर्व पीसीसी प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू का समर्थन कर रहे हैं, जबकि सिंह सिद्धू के आलोचक रहे हैं।