तनाव के बीच भारत-चीन की सेनाओं ने किया संयुक्त युद्धाभ्यास

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पहली बार भारत और चीन ने जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में बुधवार(19 अक्टूबर) को संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। दिन भर के अभ्यास के दौरान भारतीय सीमा पर एक गांव में काल्पनिक भूकंप की स्थिति में मानवीय सहायता और आपदा राहत पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका संसद में रिकार्ड 5 भारतवंशी देंगे दस्तक

अभ्यास के दौरान संयुक्त टीमों ने बचाव अभियान चलाया, लोगों को सुरक्षित निकाला गया और मेडिकल सहायता प्रदान की। इसके पहले 6 फरवरी को संयुक्त अभ्यास किया गया था और यह उसकी अगली कड़ी था।

सूत्रों ने बताया कि फरवरी में हुआ अभ्यास चीन के क्षेत्र में था, जबकि इस बार भारतीय क्षेत्र में अभ्यास किया गया। भारतीय टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर आर एस रमन ने कहा कि वहीं चीनी पक्ष का नेतृत्व सीनियर कर्नल फान जून ने किया।

इसे भी पढ़िए :  हमेशा से जानता था कि नरसिंह साजिश का शिकार हुआ: फडनवीस

सेना ने एक बयान में कहा कि अभ्यास काफी सफल रहा और इसमें न सिर्फ प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सीमावर्ती आबादी को राहत मुहैया कराने पर जोर दिया गया, बल्कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सीमा की रक्षा करने वाले दोनों बलों के बीच परस्पर भरोसे और सहयोग में भी वृद्धि हुई।

इसे भी पढ़िए :  सपा में चल रही रार पर शिवपाल यादव बोले, प्रोफेसर साहब लगे हुए तो एक साल से थे, लेकिन हम समझ नहीं पाए