शिवपाल ने फिर साधा निशाना, कहा- बाहरी कुछ कह रहा तो अपनी बुद्धि भी लगानी चाहिए

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अखिलेश से मतभेद नहीं

शिवपाल ने कहा कि पार्टी में न तो कोई मुसीबत है और न ही संवादहीनता है। सीएम ने जब समय मांगा उन्होंने समय दिया और नेताजी से जब चाहा तब बात हुई। कोई व्यक्ति पद से बड़ा होता है और न ही छोटा होता है। कर्म बड़ा बनाते हैं। नेताजी ने मुझे संगठन और अखिलेश को सरकार की जिम्मेदारी दी है। अखिलेश सीएम हैं और यह मुझे स्वीकार है।

इसे भी पढ़िए :  लंदन ओलंपिक: कांस्य की जगह रजत पदक मिलेगा पहलवान योगेश्वर दत्त को

उन्होंने कहा कि अभी भी वह मंत्री हैं। जो विभाग उनसे लिए गए उनमें जो उन्हें करना था वह कर चुके थे। अब चुनाव में एसपी की फिर सरकार बनाने में जुटना है। एक सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वह संगठन और सरकार दोनों ही चलाने में सक्षम हैं। संगठन के लिए वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में होता मेरा शासन तो बलात्कारियों की उतरवा देती चमड़ी : उमा भारती

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की नेताजी को संन्यास लेने की सलाह पर शिवपाल ने कहा कि मायावती अपनी पार्टी देखें। उनकी राय लेना जरूरी नहीं है। एसपी मायावती की राय से नहीं चलेगा। उनसे पूछा गया कि इस पूरे मामले की स्क्रिप्ट किसने लिखी? शिवपाल का जवाब था ‘वक्त ने।’

इसे भी पढ़िए :  IAS अधिकारी के घर आयकर का छापा, डेढ़ करोड़ कैश , 6 किलो सोना बरामद – नाम पढ़कर हैरान रह जाएंगे

3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse