BJP नेता स्वामी ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद राज्य में प्रशासनिक अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

राज्यसभा सदस्य ने शुक्रवार(7 अक्टूबर) को दावा किया कि एक सेवानिवृत्त मुख्य सचिव को काम काज करने की इजाजत दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  'केजरीवाल की तरह 420 हैं दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग'

इस बीच, चेन्नई से प्राप्त खबर के मुताबिक जयललिता के पिछले दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती रहने के मद्देनजर राज्यपाल विद्यासागर राव ने शुक्रवार को दो वरिष्ठ मंत्रियों और मुख्य सचिव पी राममोहन राव से मुलाकात की तथा रोजाना के प्रशासन और सरकार के कामकाज पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  बंद हो राज्यसभा और विधान परिषद – पप्पू यादव

राजभवन की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्यपाल ने सररकार के सामान्य प्रशासन के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया है कि सरकार के मुख्य सचिव ने राज्यपाल को रोजाना के प्रशासनिक मामलों और अन्य सामान्य विषयों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता का निधन: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने पनीरसेल्वम

वित्त मंत्री ओ पन्नीरसेलवम और उनके कैबिनेट सहयोगी ईके पलनीस्वामी ने भी राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ओपोले अस्पताल गए जहां जयललिता बुखार और शरीर में पानी की कमी के चलते को 22 सितंबर से भर्ती हैं।