38 साल के शख्स ने किया 10 माह की बच्ची के साथ रेप

0

इंसान अगर हैवानियत पर उतर जाऐ तो कितना नीचे गिर सकता है पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके की इस घटना से पता चलता है। जहां एक 38 साल के व्यक्ति ने दस माह की बच्ची के साथ रेप करने किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय जो कि 38 साल का है और बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वह दिल्ली में अकेले रहता है। वह विकासपुरी इलाके में ही दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के कम्पाउंड की बाउंड्री वाल निर्माणकार्य में बतौर मजदूर काम कर रहा था और वहीं पर शुक्रवार देर रात को इस घटना को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़िए :  प्रणब मुखर्जी ने क्यों कहा ‘मैं दिल से गुजराती हूं’

आरोपी ने रेप के बाद बच्ची को मरा हुआ मानकर झाड़ी में फेंक दिया और वहां से भाग गया लेकिन उसका मोबाइल घटनास्थल पर ही रह गया। पुलिस ने इसी आधार पर विजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब: सिद्धू को झटका, AAP में शामिल होंगे बैंस बंधु

पुलिस के मुताबिक बच्ची के मां-बाप भी दिल्ली पुलिस के कम्पाउंड की बाउंड्री वाल निर्माणकार्य में मजदूरी कर रहे थे। सभी मजदूर कम्पाउंड में ही टैंट डालकर रह रहे हैं। इसी दौरान विजय ने रात में मौका देखकर बच्ची को उठा लिया और पास स्थित नाले के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के माता-पिता नींद से जागे तो उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन बच्ची नहीं मिली  जिसके बाद उसे आसपास के इलाकों में परिवार और अन्य लोगों ने खोजना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  जिन बच्चियों को पाला-पोसा, उन्हीं से 729 बार किया रेप!

लोगो ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी  जिसके बाद बच्ची को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया।