हैवानियत की हद! बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 13 साल की लड़की के साथ किया गैंगरेप

0
रेप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज है 16 दिसंबर वहीं दिन जिसने देश की राजधानी को शर्मसार कर दिया था। जी हां आज ही के दिन एक मासूम लड़की के साथ किया गया था गैंगरेप। जिसने पुरे देश को हिला दिया था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया लोग उस घटना को भुलते गए। कहते है कि अगर सोच बदलेगी तो देश बदलेगा, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उस घटना के बाद एक बार भी ऐसा सुनने को नहीं मिला की किसी भी लड़की ने कहा हो कि वह सेफ महसूस करती है। कई बार इसके लिए सवाल उठाए जाते है, लेकिन उनकी आवाज भी कही न कही दब जाती है, और इंसाफ मिलना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही घटना सामने आई राजधानी के उत्तम नगर इलाके से जहां 13 साल की एक लड़की से किया गया गैंगरेप।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की सहयोगी पार्टी रालोसपा के विधायक ने रेप पीड़िता की सहेली से पूछा: 'खून कहां से निकल रहा था'

पुलिस के मुताबिक, उत्तम नगर में परिवार के साथ रहने वाली लड़की मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली, मगर वह स्कूल नहीं गई। लड़की का बयान है कि वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में नाबालिग फ्रेंड के साथ पहुंची थी। लड़की के दोस्त उसे नवादा ले गया। वहां एक स्पा था। आरोप है कि यहां पहले से ही नाबालिग आरोपी ने केक और शराब रखी हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  हैवानियत: महिला से गैंगरेप, 9 महीने की बेटी को रिक्शा से फेंका, मौत

पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी। इसके बाद साहिल और नाबालिग आरोपी उसे एक कमरे में ले गए। आरोप है कि वहां लड़की के साथ रेप किया गया। लड़की का बयान है कि पहले नाबालिग और बाद में साहिल ने उसके साथ रेप किया। लड़की को उस वक्त होश नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  सरकार और देश जम्मू-कश्मीर के साथ, एक साथ मिलकर खोजें समाधान: मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse