SYL विवाद: पंजाब नहीं जाएंगी हरियाण रोडवेज की बसें, कांग्रेस के सभी विधायकों का इस्तीफा

0
सतलुज-यमुना लिंक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पंजाब में राजनीति काफी गरम है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद, कांग्रेस के 42 विधायकों ने भी एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए चिकनगुनिया पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का 'गूगल ज्ञान'

इसी बीच हरियाणा रोडवेज ने जींद से पंजाब जाने वाली सभी बसें बंद कर दी गई है। परिवहन विभाग का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  न्यायाधीशों को किसी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं: सुप्रीम कोर्ट

विधायकों के साथ इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हम अपने विधायकों और सांसदों के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मेमोरेंडम सौपेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध शुरू करेंगे क्योंकि सरकार पंजाब के हित में काम नहीं कर रही है। कांग्रेस के सभी विधायकों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक पंडित पंजाब में विधान सभा चुनाव से पहले राष्ट्रपति शासन की भी आशंका जता रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र सरकार से सवाल- 'पूर्व सांसद और विधायकों को पेंशन क्यों?'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse