गोवा: युवक पर हमला करने के मामले में नौसेना के 5 लोग गिरफ्तार

0
प्रतिकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। गोवा के पणजी के निकट वास्को इलाके में 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पिटाई के मामले में नौसेना के पांच कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि नौसेना ने इस घटना में अपने कर्मचारियों की संलिप्तता से इंकार किया है।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में फंसी सरकार: बीजेपी को समर्थन देने के लिए MGP तैयार लेकिन रखी ये बड़ी शर्त, कांग्रेस खामोश

युवक की पिटाई मामले में नया मोड़ लाते हुए नौसेना ने कहा कि इस व्यक्ति ने नौसेना के एक कर्मचारी की बेटी के साथ अभद्रता की कोशिश की और दौड़ाए जाने के बाद भागते समय वह अपनी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे की इस हरकत से गुस्साई अदालत ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को कर दिया किसान के नाम, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने गुरुवार(20 अक्टूबर) को बताया कि नौसेना के आईएनएस हंसा बेस पर तैनात राजेश पचार, शामलाल सिंह तक्षक, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार जयसवाल, अनुपम शर्मा को वास्को शहर में अतुल बिचोलकर नामक युवक पर हमला करने के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए आखिर कहां चोरों ने चलती ट्रेन में 340 करोड़ रूपये के नोटों पर डाला डाका

आगे पढ़ें, क्या है पूरा मामला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse