सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूर्व कांग्रेसी नेता अजीत जोगी ने की मोदी की तारीफ

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सराहना की है।

इसे भी पढ़िए :  थानेदार साहब ने छात्रा को व्हाट्सपएप पर मैसेज भेजा 'आई लाइक यू', जानिए फिर क्या हुआ

जोगी ने कहा कि ‘‘सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक हमले निश्चित तौर पर इस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान एक अच्छा कदम है।’’

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल: तृणमूल विधायक के घर भीड़ ने बोला हमला, आग को हवा देने का आरोप

बहरहाल, कांग्रेस छोड़ ‘छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस’ का गठन करने वाले जोगी ने कालेधन की वापसी जैसे चुनावी वादों को पूरा करने में ‘विफल रहने’ को लेकर मोदी सरकार की आलोचना भी की।

इसे भी पढ़िए :  'भारत-पाक के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभा रहा है अमेरिका'

जोगी ने कहा कि ‘‘मोदी सरकार काला धन लाकर हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने जैसे चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।’’