हरियाणा में जाटों का शक्ति प्रदर्शन, भाईचारा रैली में देशभर से पहुंचे 50 हजार जाट

0

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को रोहतक में भाईचारा रैली का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 50 हजार जाट शामिल हुए। 5 एकड़ की जमीन में टैंट लगाया गया था। रैली पुलिस-प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। चारों तरफ भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। रैली में वक्ताओं ने भाईचारे का संदेश दिया। यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के जाट, मुस्लिम और सिख समुदाय से जुड़े करीब 50 हजार लोग शामिल हुए। इस रैली में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने क मिली।

इसे भी पढ़िए :  जब सीएम योगी के खिलाफ FB पर पोस्ट हुई आपत्तिजनक कविता, तो पढ़िये- आगे क्या हुआ?

रैली में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर जमकर निशाना साधा। वक्ता बोले, दोनों नेताओं ने भाईचारा खत्म करवा दिया है। भीड़ ने हाथ उठाकर दिया यशपाल मालिक को समर्थन। आयोजकों की तरफ से खापों को भी निमंत्रण दिया गया है, लेकिन रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले की कुछ खापों ने रैली में शामिल होने से इनकार किया।

इसे भी पढ़िए :  मेरठ के मवाना से जुड़े बुलंदशहर गैंगरेप के तार, तीन और आरोपी गिरफ्तार, आज खुलासा करेगी पुलिस

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक इस रैली को शक्ति प्रदर्शन मान रहे थे। परन्तु उनकी उम्मीद के मुताबिक जाट नहीं पहुंचे। करीब 50 हजार लोग मौके पर मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने रैली से दावा किया था कि रैली में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। रैली स्थल से कुछ दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के लोगों को निमंत्रण दिया गया था। रैली में खाप प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में AAP के लिए प्रचार कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी