योगी सरकार का अवैध बूचड़खानों पर बड़ा ऐक्शन, इस पूर्व मंत्री के यहां पड़े छापे

0
बूचड़खाना
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी की योगी सरकार अवैध बूचड़खानों पर जबरदस्त ऐक्शन ले रही है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को अवैध बूचड़खाने बंद कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गो तस्करी पर भी पूरी तरह से रोक लगाने को भी कहा है। घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों से कहा गया है कि वे पशु तस्करी रोकने की दिशा में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। योगी के इस आदेश से पहले ही पुलिस ऐक्शन में है। अवैध मीट व्यापार को रोकने के लिए राज्य के कई जगहों पर धरपकड़ जारी है। मेरठ में पूर्व बीएसपी मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्ट्रियों पर भी छापे मार गए। बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि वह सत्ता में आने पर सभी गैरकानूनी बूचड़खाने बंद करने के लिए कड़े कदम उठाएगी और यांत्रिक बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाएगी।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर: जकूरा में SSB जवानों पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 8 घायल

पुलिस के ऐक्शन में आने के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वाराणसी के बड़ागांव और चंदौली के अलीनगर में तस्कर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे पशुओं से लदे वाहन को छोड़कर फरार हो गए। वहीं, वाराणसी के जैतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के कमलगदाहा इलाके में जिला प्रशासन ने कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से चलाया जा रहा एक बूचड़खाना सील कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

अधिकारियों ने दावा किया कि 2012 में बूचड़खाना बंद कर दिया गया था, लेकिन वहां गुप्त तरीके से काम चलता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते हुए बूचड़खाना सील कर दिया और साथ ही पांच दर्जन से अधिक मवेशी बरामद किए। अधिकारियों ने कहा कि बूचड़खाने के प्रबंधक मवेशियों से जुड़ा वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  इसरो की अगले साल 68 उपग्रह एक साथ लॉन्च करने की योजना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse