गरीब मुस्लिम लड़कियों की शादी कराएंगे सीएम योगी

0
गरीब

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार मुसलमानों सहित अल्पसंख्यक समुदाय की गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने गुरुवार को कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अल्पसंख्यक समुदाय की गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह आयोजित करने पर सहमति दे दी है और हमने इसे राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल किया है।’

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी की पुलिस अफसरों को चेतावनी, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा तो खैर नहीं

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव तैयार है। हर लड़की को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा सरकार सामूहिक विवाह में होने वाले अन्य खर्च भी वहन करेगी। रजा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सामूहिक विवाह कराने का विचार खुद मुख्यमंत्री का है। इसमें मुस्लिम समुदाय के अलावा सिख और ईसाई जैसे अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियां भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: चौथे चरण में दागियों की भरमार, कोई भी पार्टी नहीं है अछूती

उन्होंने कहा कि योजना को केंद्र सरकार की सहायता से चलाया जाएगा। इसके लिए अल्पसंख्यक मामलों का विभाग सदभावना मंडप बनाएगा। रजा ने कहा कि पहले इसे पायलट परियोजना के रूप में चलाया जाएगा। परिणाम अच्छे रहे तो सरकार इसे आगे बढ़ाएगी। यह योजना गरीब परिवारों के लिए तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  आय से अधिक संपत्ति मामले में मायावती के पूर्व मंत्री पर गिरी गाज, पहुंचे सलाखों के पीछे