अमित शाह का दावा, बहुमत से यूपी में बनेगी बीजेपी की सरकार

0
बीजेपी अध्यक्ष
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को इटावा में एक रैली को संबोधित किया। शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा की ढाई साल में विपक्ष भी भ्रष्टचारा के कोई आरोप नहीं लगा पाई है। जबकि सपा और कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार करती रही है। शाह ने कहा है कि दीवाली पर शहीद की याद में भी एक दिए जरूर जलाएं।

इसे भी पढ़िए :  UP: आगरा जेल में 2 हजार से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल जारी

बीजेपी इस रैली के जरिये मुलायम के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पानी, जमीन, आकाश, पाताल हर जगह घोटाला किया। रैली के शुरू में शाह ने कहा कि लखनऊ तक आवाज जानी चाहिए, बीजेपी की बहुमत से सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़िए :  एनसीआर क्षेत्र में नौकरानी बनकर चोरी करने वाली गुड्डी गिरफ्तार

अमित शाह की इस रैली को सफल बनाने के लिए ‘संकल्‍प महारैली ‘ नाम दिया गया। रैली इटावा के नुमाइश मैदान में थी। मुलायम सिंह के गृह जिले में हो रही रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस रैली के जरिए अमित शाह सपा परिवार में चल रही अनबन को भुनाने की कोशिश करेंगे। इटावा और औरेया में 6 विधानसभा सीटें हैं। इस समय सभी सीटें समाजवादी पार्टी के पास हैं और बीजेपी की इसपर नजर है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1 कमिशनर समेत 8 डीएम बदले, कुल 153 अधिकारियों का तबादला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse