यह शादी बनी मिसाल! नहीं दिया बेटी को दहेज पर 90 गरीबों को बांट दिए घर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

शादी

बताया जाता है कि मनोट की बेटी श्रेया अपने पिता के फैसले का समर्थन करती है और वह इस कदम से बेहद खुश है। एएनआई से बातचीत में उसने कहा कि वह अपने पिता के फैसले को शादी का सबसे बड़ा तोहफा मानती है। द क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार, मनोट से मदद पाने वाली शब अली शेख खुश हैं कि अब उन्‍हें और उनके परिवार को पानी और बिजली जैसी मूल जरूरतों की किल्‍लत से नहीं जूझना पड़ेगा। पिता के इस कदम के बारे में खुशी से बताती बेटी का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  साक्षी महाराज पर FIR, मुस्लिमों के खिलाफ़ दिया था बयान, पढ़िए क्या कहा था

नोटबंदी के बाद से कुछ शादियां खासी चर्चा में रहीं। 4 दिसंबर को केरल कांग्रेस से पूर्व मंत्री अडूर प्रकाश के बेटे और शराब कारोबारी बीजू रमेश की बेटी का मंडप अक्षरधाम के मंदिर जैसा बनाया गया था। वहीं बाकी सारी जगह और एंट्रेंस को मैसूर पैलेस जैसा सजाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर केंद्र और बीजेपी को घेरेंगे केजरीवाल, कर चुके है ये प्लेनिंग

यूपी के बुलंदशहर में हुई एक शादी में न कोई बैंड-बाजा था और न ही कोई दावत। बारातियों और जनातियों को अगर कुछ मिला तो वो थी सिर्फ एक प्याली चाय। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की शादी ने भी मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू एडमिशन घोटाला: एंट्रेंस टेस्ट में किसी को दिए बढ़ा कर नंबर तो किसी के कर दिए कम
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse