मोनिका मर्डर मिस्ट्री: कातिन ने कत्ल से पहले दिखाई थी पॉर्न क्लिप्स

0
मोनिका

गोवा की परफ्यूम स्पेशलिस्ट मोनिका घुरडे मर्डर केस की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। मोनिका की सोसाइटी के सिक्युरिटी गार्ड रहे आरोपी ने कबूल किया है कि नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मर्डर से पहले मोनिका के साथ रेप किया था। इस बात का फाइनल मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि भी हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  सेना और पुलिस के जवान आपस में भिड़े 6 पुलिसकर्मी घायल

डीआईजी विमल गुप्ता ने बताया,’राजकुमार ने सिक्यॉरिटी सुपरवाइजर बनकर मोनिका के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो आरोपी चाकू का डर दिखाकर जबरदस्ती अंदर घुस गया। इससे पहले कि मोनिका चीखतीं उसने उन्हें दबोच लिया। उसने मोनिका का मुंह दबा दिया और उन्हें बाथरूम में ले गया। मोनिका अचानक हुए इस हमले से डरकर बेहोश हो गईं। इसके बाद उसने उनके हाथ और पैर बेड से बांध दिए। जब उसे यकीन हो गया कि मोनिका पूरी तरह बेबस हो चुकी हैं, उसने पैसों की मांग की।’

इसे भी पढ़िए :  रावत सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार, दो नए मंत्रियों ने ली शपथ

डीआईजी के मुताबिक, मोनिका ने उससे कहा कि उनके पर्स में जितने भी पैसे हैं वह ले ले। पर्स में 4000 रुपये थे जो राजकुमार ने ले लिये और कहा कि उसके लिए इतना काफी नहीं है। जब उसने और पैसे मांगे तो मोनिका ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया और पिन भी बता दिया। इसके बाद आरोपी ने मोनिका से उनका फोन भी ले लिया ताकि वह किसी से बात न कर पाएं। एटीएम पासवर्ड मिलने के बाद उसने मोनिका को पॉर्न क्लिप्स देखने पर मजबूर किया। इसके बाद उसने मोनिका के पैर खोल दिए और उनके साथ रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  'कॉमन सिविल कोड' पर नीतीश नहीं देंगे मोदी का साथ