बीजेपी की बढ़ी टेंशन ! हार्दिक पटेल की जमानत का रास्ता साफ

0
हार्दिक

गुजरात के युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को आज गुजरात हाई कोर्ट ने एक और मामले में जमानत दे दी। इसके साथ ही उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया। गुजरात हाईकोर्ट ने हार्दिक पटेल पर और सख्त शर्त लगाते हुए, उन्हें 9 महीने तक मेहसाना में दाखिल न होने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  आर्टिकल 35A को लेकर बीजेपी पर भड़के उमर अब्दुल्ला

एबीपी न्यूज़ की खबर के मुताबिक उनकी रिहाई अगले साल होनेवाले गुजरात विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरणों को नया रूप दे सकती है। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने 6 महीने के लिए गुजरात निकाला की शर्त पर हार्दिक को दो मामलों में जमानत दी थी। राज्य सरकार इस जमानत में अपनी भूमिका बता रही है, लेकिन हार्दिक के परिवार की राय दूसरी है।

इसे भी पढ़िए :  मकान से महिला की लाश बरामद, मौत पर उठे सवाल

हार्दिक की रिहाई अगले साल अंत में होनेवाले गुजरात चुनाव पर असर डाल सकती है। भले हार्दिक पटेल को राज्य से बाहर रहने को कहा गया है लेकिन पाटीदार नेता राज्य में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मालेगांव ब्लास्ट: जमानत पर 9 साल बाद जेल से बाहर आए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित

पाटीदार नेताओं के इस रुख से राज्य की बीजेपी सरकार के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद हुए पंचायत चुनावों में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा था।