बीजेपी नेता चला रहा था सेक्स रैकेट, अश्लील वेबसाइट के जरिए मुहैया करता था कॉलगर्ल

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

बीजेपी के एक नेता को सेक्स रैकेट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से नेता और उसके 8 साथियों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भाजपा नेता अश्लील वेबसाइट के जरिए कॉलगर्ल मुहैया कराता था। आरोपी नीरज  इन लड़कियों को भोपाल में इंटरव्यू के बहाने बुलाता था और फिर उनसे धंधा करवाता था।

राज्य साइबर पुलिस को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को बुकिंग की सुविधा के साथ लड़कियां मुहैया कराई जा रही है। ये ऑनलाइन सेक्स रैकेट शहर के सबसे पॉश इलाके ई-7 अरेरा कॉलोनी के अशोका सोसायटी के एक फ्लैट में संचालित हो रहा था। जहा लड़की को जॉब के नाम से इंटरव्यू देने के लिए भोपाल बुलाते थे। और लड़की को बड़े बड़े सपने दिखाकर सेक्स रैकेट मे ढकेल देते थे। बताया जा रहा है कि यो लोग इन लड़कियों को बड़े बड़े नेताओं के पास सप्लाइ किया करते थे।

इसे भी पढ़िए :  रामगोपाल वर्मा नें केजरीवाल का उड़ाया मजाक, कहा.....

सेक्स रैकेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस वेबसाइट से यह गोरखधंधा चला रहा था, वह दिल्ली में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने इनके चंगुल से महाराष्ट्र और मेघालय से आईं चार लड़कियों को भी मुक्त कराया है। हांलाकि सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने नीरज शाक्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एसपी (साइबर सेल) शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, आरोपी नौकरी का लालच देकर मेघालय और महाराष्ट्र की लड़कियों से जिस्मफरोशी करवा रहे थे। जिसमें 4 लड़कियो की जिंदगी बच गई है। पुलिस अपने सही समय पर पहुंच कर उनकी जिन्दगी बचा ली। पुलिस ने उन 4 लड़कियो को उनके घर सही सलामत भेज दिया।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं ने दिल्ली मेट्रो में सरेआम लगाए ठुमके, देखें वीडियो

पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि इस गोरखधंधे का सरगना सुभाष नाम का शख्स है जो फरार है जबकि गिरफ्तार एक शख्‍स मध्य प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा का मीडिया प्रभारी है। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश उर्फ डेविड, सुरेश गहलोत उर्फ शैलेंद्र, रवि प्रजापति, हरजीत धनवानी, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्णकुमार जायसवाल, सुरेश बेलानी, मिसवा उद्दीन और नीरज शाक्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में CNG के दाम बढ़े