VIDEO: दरोगा को BJP सांसद की धमकी, औकात में रहने की दी नसीहत

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। एक अखबार के मुताबिक, भाजपा सांसद दिलीप पटेल ने जमीन पर कब्जे का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा को धमकाने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद दरोगा को धमकाते के साथ-साथ गरियाते हुए दिखाए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के आणंद से दिलीप पटेल के भाई पर आरोप है कि उन्होंने करमसद में एक जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीन मालकिन ने पुलिस को कब्जा दिलवाने के लिए अर्जी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  अवैध धार्मिक ढांचों को ध्वस्त करे महाराष्ट्र सरकार: बंबई हाईकोर्ट

जिसके बाद उप निरीक्षक (एसआई) अरुण कुमार परमार के घटनास्थल पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद सांसद भी आ गए। इसके बाद सांसद ने एसआई अरुण को अपनी औकात में रहने की नसीहत दी और धमकी देते हुए कहा कि पुलिस का काम जमीन का कब्जा हटाना या दिलाना नहीं है। उनके भाई को डराने का प्रयास न करें।

इसे भी पढ़िए :  लिव-इन साथी के पति ने व्यक्ति की हत्या की

इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो पूरे गुजरात में फैल गया। मीडिया व राजनीतिक हलकों में इस घटना का गहरा असर पडा है, लेकिन फिलहाल पार्टी या प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में युवती को अगवाकर चलती कार में रेप की कोशिश, गुस्साई भीड़ ने मनचलों की कार में लगाई आग

अगले स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse