पश्चिम बंगाल: TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद BJP मुख्यालय पर हमला, लोगों ने फेंके पत्थर

0
धोनी

नई दिल्ली। रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसद संदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय पर हमला हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक का विरोध संविधान के खिलाफ- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी की छात्र इकाई ने भाजपा मुख्यालय पर पत्थर फेंके। आपको बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार(3 जनवरी) को टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  रामगोपाल के बेटे अक्षय ने कहा शिवपाल बनना चाहते थे सीएम, इसलिए नहीं दिया अखिलेश का साथ

इससे पहले सांसद तापस पॉल को भी सीबीआई ने शुक्रवार(30 दिसंबर) को रोज वैली ग्रुप से आर्थिक लाभ हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में हुए चिटफंड घोटाले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  फ्लोर टेस्ट से पहले बोले तेजस्वी- अगर नीतीश कुमार में हिम्मत थी तो वह मुझे बर्खास्त करते