नोटबंदी से परेशान होकर किसानों ने लोगों को बांटी मुफ्त सब्जी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सब्जी के गिरते दामों से परेशान छत्तीसगढ़ के किसानों ने सोमवार को रायपुर में करीब एक लाख किलो सब्जी मुफ्त बांटी। किसान संघ ने कुछ दिनों पहले ही फ्री में सब्जी बांटने का ऐलान किया था। संघ ने अपनी घोषणा में कहा था कि हर व्यक्ति को 5 किलो सब्जी मुफ्त दी जायेगी। यह सबकुछ नोटबंदी के कारण हुआ है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इसलिए जैसे ही सोमवार को किसान मुफ्त की सब्जी बांटने रायपुर के इंडोर स्टेडियम पहुंचे लोग सब्जी लेने के लिए टूट पड़े और सडकों में जाम लग गया। मुफ्त सब्जी लेने के लिए उमड़ी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात करनी पड़ी। किसानों का कहना है की नोटबंदी की वजह से लोगों की खरीदारी में कमी आई है जिसकी वजह से ऐसे हालात हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र में गायों की हत्या करने आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

इससे पहले छत्तीसगढ़ के किसानों ने दाम गिरने के विरोध में सड़क पर टमाटर फेंक कर विरोध जताया था। जिसके बाद किसानों ने यह फैसला किया कि अब वो अपनी सब्जी फेंकेंगे नहीं बल्कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों को मुफ्त में सब्जी बाटेंगे। सोमवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगाव, बालोद जिले समेत पूरे प्रदेश से किसान 40 गाड़ियों में करीब एक लाख किलो सब्जी लेकर रायपुर पहुंचे। किसानों का कहना है की उन्हें घर से पैसा लगाना पड़ रहा है। एक से डेढ़ रुपए प्रति किलो के दर से सब्जियां बिक रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  रमन सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए चलेगा 'मिशन टारगेट'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse