सुजैन खान के खिलाफ 15 करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा दायर

0

पणजी। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के खिलाफ 15 करोड़ रूपये के हर्जाने की मांग को लेकर मानहानि का एक मुकदमा दायर किया गया है। एक रियल स्टेट कंपनी में उनके प्रबंधक भागीदार ने कथित तौर पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान को लेकर मामला दायर कराया है।
गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबारी मुदित गुप्ता ने गोवा में सीनियर सिविल डिविजन कोर्ट के समक्ष सुजैन के खिलाफ मामला दायर किया है। अदालत ने 20 जुलाई को मामले की सुनवाई की तारीख तय की है।

इसे भी पढ़िए :  चर्च और मुस्लिम संगठन एक जुट होकर करेंगे केंद्र के पशु बिक्री बैन का विरोध

एम्गी प्रोपर्टीज ने पूर्व में पणजी पुलिस के समक्ष सुजैन के खिलाफ कथित तौर पर 1.87 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी करने की शिकायत दायर कर रखी है। खान ने मुंबई उच्च न्यायालय के गोवा खंडपीठ के समक्ष एफआईआर को चुनौती दी है।

इसे भी पढ़िए :  गोवा में जेल ब्रेक की कोशिश, 49 कैदियों ने जेलर को बनया बंधक, एक की मौत

इस मामले पर सुजैन ने मुदित खिलाफ मीडिया में बयान दिए थे, इन्हीं बयानों का हवा देकर मुदित ने सुजैन खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़िए :  Exclusive : प्रदर्शन की वजह से सूना है दार्जिलिंग का टूरिज्म उद्योग, पीक टाइम पर भी नहीं मिल रहे हैं टूरिस्ट