आप पार्टी का एक और विधायक गिरफ्तार, पैसा वसूली का आरोप

0
गुलाब सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली पुलिस ने आप पार्टी के एक ओर विधायक को हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल सूरत में अपनी पहली रैली की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह को अरेस्ट करने पहुंच गई। उन्हें जबरन धन वसूली के मामले में हिरासत में लिया गया हैं। इससे पहले आप विधायक नरेश बाल्यान को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा नेता से धक्का मुक्की करना एसपी को पड़ा भारी, भेजे गए लंबी छुट्टी पर

गुलाब सिंह पार्टी के गुजरात मामलों के सह-प्रभारी भी हैं। मामला उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ वसूली के आरोप से जुड़ा है जिसमें उन्हें भी नामजद किया गया। सिंह के ड्राइवर को इस मामले में उसके सहयोगियों के साथ पिछले महीने ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गैर-जमानती वारंट जारी करने पर शुक्रवार को सिंह ने कहा था कि यह वारंट हमारी सूरत रैली को रोकने की कोशिश में जारी किया गया है। लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका का पलटवार, कहा- बीजेपी की महिलाओं के प्रति यही मानसिकता है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse