सड़क हादसे में एक परिवार के आठ लोगों की मौत, तस्वीरें विचलित कर देंगी

0
आठ लोगों की मौत

अंबेडकरनगर के के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़बरदस्त टक्कर से आठ लोगों की मौत हो गयी है। सावित्रीबाई फुले  राजकीय इंटर कॉलेज के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से एक स्कॉर्पियो तेज़ी से जा भिड़ी। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गयी है। और ड्राईवर की हालत गंभीर है उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा: सामूहिक बलात्कार पीड़ित महिला ने की खुदकुशी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्य नारियांव थाना जहांगीरगंज से सुबह साढ़े 4 बजे वकील अहमद (56) को ‌इलाज के ल‌िए लखनऊ लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी।

इसे भी पढ़िए :  3 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी की उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मरने वालों में नारियांव निवासी अहमद 56 वर्ष, पत्नी शाहिबुल निशा 50 वर्ष के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मुनीर 40 वर्ष, अब्दुल रब 55 वर्ष, सिराजुल निशा 58 वर्ष और मुजीबुल निशा 62 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमरुल हसन 55 वर्ष और शकील (35)  ने जिला अस्पताल पहुँचते पहुँचते दम तोड़ दिया। फिलहाल ड्राईवर की गंभीर हालत के चलते ट्रामा में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: यूपी में बिजली विभाग कर रहा है कालेधन को सफ़ेद- पढ़िए आंकड़े