जानलेवा इश्क: सड़क पर गर्दन में घोंपा जहरीला इंजेक्शन

0
4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

अक्टूबर में ही कर ली प्लानिंग

रवि को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारने का आरोपी प्रेम सिंह मूल रूप से जालौन, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह लगभग 4 साल से दिल्ली में रह रहा है। प्रेम ने पालम में ही अपना फिजियोथेरपी सेंटर खोला था, लेकिन वह चला नहीं। इसके बाद वह घर-घर जाकर सर्विस देने लगा। उसकी दोस्ती जिम ट्रेनर अनीश से हुई। दोनों में पर्सनल बातें शेयर होने लगी।

इसे भी पढ़िए :  17 साल का उत्तराखंड लेकिन 9वीं बार मुख्यमंत्री का चयन, पढ़िए नए CM के सामने पहाड़ों की चुनौतियां

अनीश ने वैवाहिक जिंदगी और प्रेम कहानी दोनों उसे बताई। साथ ही बताया कि प्रेमिका की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई और प्रेमिका भी किसी और के साथ शादी करके उसे छोड़ गई। अनीश ने प्रेम से रवि की हत्या की बात कही। प्रेम ने कहा कि वह यह काम कर देगा, लेकिन इसके लिए पैसे लगेंगे। अनीश ने प्रेम सिंह को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण गुजरात में समुदायों के बीच झड़प, 44 गिरफ्तार

यह रकम उसने अक्टूबर से पहले ही दे दी थी। अक्टूबर से प्रेम रवि पर हमला करने की फिराक में था और लगातार उसकी रेकी कर रहा था। एक बार उसने रवि पर इंजेक्शन से हमला किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। अक्टूबर के बाद वह जालौन चला गया। अब लौट कर आया तो पूरी तरह वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया।

इसे भी पढ़िए :  नोट बदलने गए फौजी को पुलिस ने पीटा, हथकड़ी लगाकर हवालात में डाला- पढ़िए क्या था कसूर

अगले पेज पर पढ़िए-13 जुलाई को हुई थी रवि की शादी

4 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse