सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम के पास फायरिंग में तीन घायल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आखिरकार गोली किसने चलाई और क्यों चलाई। पुलिस अब इन तीनों के होश में आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, काजल जतिन सरकार नोएडा में आइडिया में काम करता है। काजल जतिन सरकार की महिला मित्र NCUI के होस्टल में अभी कुछ ही दिन पहले आई थी।

इसे भी पढ़िए :  श्रीलंका की ओर से फायरिंग में एक मछुआरे की मौत, भड़के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि लड़की की तीन साल पहले राजेन्द्र से गोवाहाटी में लव मैरिज हुई थी। उसके बाद से वे अलग रह रहे थे। लड़की ने अपनी दूसरी शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल डाला था। अपनी पहली शादी के बारे में काजल जतिन सरकार को लड़की ने बता दिया था। काजल जतिन सरकार तीन दिन पहले लड़की को अपने परिवार से मिलाने भी ले गया था।

इसे भी पढ़िए :  पीएम के 15 अगस्त के भाषण पर ISIS की नजर, लाल किले पर हमले की साजिश!

दोनों शादी करना चाहते थे। यह बात राजेन्द्र को पता चल गई। वह कल शाम गोवाहाटी से दिल्ली आया। लड़की ने उससे मिलने के बाद डर की वजह से काजल जतिन सरकार को भी हॉस्टल बुला लिया। काजल जतिन सरकार ने ही गोली चलाई और राजेन्द्र व लड़की पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मार ली।

इसे भी पढ़िए :  अब यू-ट्यूब से बच्चे लेंगे 'सैक्स एजुकेशन', पहली सीरीज़ लॉच
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse